home page

शिव-पार्वती मंदिर में चोरी की वारदात

 | 

जम्मू,, 09 मई (हि.स.)।

जम्मू के शिव-पार्वती मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे पांच दानपात्रों को तोड़कर नकदी चुरा ली।

जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर पहले दानपात्रों को निशाना बनाया और उसमें रखी गई नगदी लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही माता पार्वती की प्रतिमा पर लगे सोने के गहने भी चोरी कर लिए गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता