home page

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति ने छात्रों से नीट की नए उत्साह के साथ तैयारी जारी रखने की अपील की

 | 
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति ने छात्रों से नीट की नए उत्साह के साथ तैयारी जारी रखने की अपील की


जम्मू, 16 मई (हि.स.)। जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर विद्यार्थियों से निराश न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र नए आत्मविश्वास, समर्पण और उत्साह के साथ दोबारा तैयारी करें तथा अपने लक्ष्य पर सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ ध्यान केंद्रित रखें।

प्रो. जैन ने कहा कि असफलताएं और चुनौतियां अस्थायी होती हैं तथा मेहनत और अनुशासन के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे इस अतिरिक्त समय का उपयोग बेहतर तैयारी, पुनरावृत्ति और आत्म-सुधार के लिए करें।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अनियमितताओं के आरोपों के बाद नीट-यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। कुलपति ने विश्वास जताया कि निरंतर मेहनत और ईमानदार प्रयास विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर में सफलता दिलाने में मदद करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा