home page

भूस्खलन के कारण माहौर से चसाना तक जाने वाला मार्ग बाधित

 | 

जम्मू, 12 अगस्त (हि.स.)। जम्मू के रियासी में बुधवार सुबह भूस्खलन के कारण माहौर से चसाना तक जाने वाला मार्ग बाधित हुआ है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह भूस्खलन की घटना घटी जिसके कारण माहौर-चसाना रोड बंद हो गया है।

इस कारण सभी यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे इस मार्ग की ओर न जाएं और अन्य वैकल्पिक रूट अपनाएं।

इसके साथ ही अन्य जानकारी के लिए जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वैबसाइट को चेक करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता