home page

अधिकारी के ‘अनियमित और अजीब अपमानजनक बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता- महबूबा मुफ्ती

 | 

श्रीनगर, 16 अक्टूबर(हि.स.)।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से आग्रह किया कि वे एक अधिकारी के अजीब और अपमानजनक बर्ताव का मुद्दा भारत सरकार के सामने उठाएं और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करें।

एक्स पर एक पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने लिखा इस तरह के अजीब और अपमानजनक बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को तुरंत भारत सरकार के सामने यह मामला उठाना चाहिए और उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करनी चाहिए जिस पर पहले से ही अवैध बंदूक लाइसेंस जारी करने के आरोप हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता