उपराज्यपाल ने जम्मू की पुरानी मंडी स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में दर्शन किए
| Jul 2, 2026, 16:19 IST
जम्मू, 2 जुलाई(हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू की पुरानी मंडी स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सभी के सुख, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
अपनी यात्रा के दौरान उपराज्यपाल ने श्री अमरनाथ जी की पवित्र वार्षिक तीर्थयात्रा पर जा रहे साधुओं और साध्वियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत श्री रामेश्वर दास विधानसभा सदस्य श्री युद्धवीर सेठी और श्री कुलदीप राज दुबे धार्मिक नेता और वरिष्ठ अधिकारी उपराज्यपाल के साथ उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

