उपराज्यपाल ने आरक्षण का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
जम्मू, 05 फ़रवरी (हि.स.)।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि आरक्षण का प्रस्ताव उपराज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने में गर्व महसूस करते हैं वे गृह मंत्री के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करें। कम से कम वे जम्मू-कश्मीर दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री से मिलें और उन्हें ज्ञापन सौंपें। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने आरक्षण का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कार्य संचालन नियमों में मौजूद विसंगतियों को अगले कुछ दिनों में दूर कर लिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

