जम्मू-कश्मीर सरकार को बिजली की दरें बढ़ाने के फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए-महबूबा मुफ्ती
| Aug 27, 2026, 14:17 IST
श्रीनगर, 27 अगस्त(हि.स.)। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार को बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर फिर से विचार करना चाहिए ताकि गरीबों को राहत मिल सके जो पहले से ही बढ़ती कीमतों से परेशान हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने उन खबरों पर भी चिंता जताई जिनमें कहा गया है कि पुलिस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध कर रहे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए संयुक्त बिजली नियामक आयोग ने जम्मू कश्मीर में बिजली दरों में औसतन 6.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी है जो 1 सितंबर से लागू होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

