home page

तीन दशकों से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दुर्गेश्वरी मंदिर फिर से खोल गया, की गई पूजा-अर्चना

 | 

श्रीनगर, 24 नवंबर (हि.स.)। उग्रवाद के प्रकोप के कारण तीन दशकों से अधिक समय तक बंद रहने के बाद श्रीनगर का एक मंदिर मंगलवार को फिर से खोल दिया गया और पूजा-अर्चना की गई।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के फतेहकदल इलाके में स्थित दुर्गेश्वरी मंदिर 37 वर्षों बाद फिर से खोला गया और पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि मंदिर को साफ-सफाई और मामूली जीर्णोद्धार कार्य के बाद फिर से खोला गया। श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लबरू और श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी.वी. संदीप चक्रवर्ती भी पूजा में शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता