home page

जम्मू के बठिंडी में एक नवजात शिशु का मृत भ्रूण मिला

 | 

जम्मू, 06 नवंबर (हि.स.)। शुक्रवार सुबह जम्मू शहर के बठिंडी इलाके में एक नवजात शिशु का मृत भ्रूण मिला। एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह जम्मू के बठिंडी स्थित विधाता नगर इलाके के पास स्थानीय लोगों को यह भ्रूण (गर्भस्थ शिशु) मिला।

उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को मेडिकल जांच के लिए गांधी नगर के सरकारी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसकी पहचान करने और अन्य ज़रूरी जानकारी जुटाने के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। साथ ही इस मामले की जांच भी चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता