home page

दो दिन पहले स्नान करते समय लापता हुए युवक का शव नाला सिंध से बरामद

 | 

कंगन, 22 अगस्त (हि.स.)। गांदरबल जिले के कंगन इलाके में नाले सिंध से शनिवार को श्रीनगर के 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। युवक दो दिन पहले स्नान करते समय लापता हो गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि किशोर शुक्रवार को किजपारा के डंपिंग पार्क के पास नाले सिंध में स्नान कर रहा था जिसके बाद वह डूब गया और लापता हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और लगभग दो दिनों की मशक्कत के बाद कंगन के प्रांग के पास शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान श्रीनगर निवासी बिलाल अहमद हाजम के पुत्र दानिश बिलाल (18) के रूप में हुई है। इस बीच जांच शुरू कर दी गई है और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता