सांबा के महाराजपुर गांव के एक खेत में व्यक्ति का मिला शव
| Sep 18, 2026, 13:20 IST
सांबा, 18 सितंबर (हि.स.)। शुक्रवार को सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र के महाराजपुर गांव के एक खेत में 29 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।
एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान महाराजपुर निवासी विक्की चौधरी (29) के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

