कट्टली गुजरां में प्रशासन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
हीरानगर, 25 सितंबर (हि.स.)। कट्टली गुजरां में शुक्रवार को एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह जेकेएएस की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने सड़क संपर्क, पेयजल, बिजली, सड़कों पर अतिक्रमण सहित विभिन्न विकास एवं जनसेवा संबंधी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों की जांच कर निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शिविर में बीडीओ हीरानगर धीरज भीम बहादुर जेकेएएस, एनटी शेरपुर, एईई आरएंडबी, संबंधित पटवारी एवं विभिन्न विभागों के फील्ड अधिकारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

