home page

मलाल गांव में स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज का सत्संग

 | 

जम्मू, 20 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू के मलाल गांव में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को मानवता, नैतिकता, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे लोग हमें अच्छाई के लिए याद करें।

उन्होंने भौतिक सुख-सुविधाओं को जीवन का एकमात्र लक्ष्य बनाने से बचने तथा ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

इस दौरान दलहौड़ी, राजौरी, सुंदरबनी और ज्यौड़ियाँ सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का स्वागत किया और दर्शन किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता