home page

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू के दो आरोपियों को सशर्त जमानत दी

 | 

जम्मू,, 02 जून (हि.स.)।

जम्मू से जुड़े अवतार सिंह (ग्रेटर कैलाश) की 33 मरला जमीन को लेकर हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए जम्मू के व्यवसायी रविंदर कुमार गुप्ता (गोला शाह) और सेवानिवृत्त एसएसपी शेख महमूद को सशर्त जमानत प्रदान की है। यह मामला 30 अप्रैल 2024 की घटना से जुड़ा है जिसने उस समय क्षेत्र में काफी चर्चा बटोरी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को राहत देते हुए कुछ शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है। इस प्रकरण में वरिष्ठ अधिवक्ता सकल भूषण उनकी ओर से पैरवी कर रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता