जम्मू संभाग के कॉलेजों में 1 जून से 15 जुलाई, 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा
| May 30, 2026, 19:55 IST
जम्मू, 30 मई (हि.स.)। शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू ने आज जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में 1 जून से 15 जुलाई, 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि यह निर्णय ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ और छात्रों एवं कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और कॉलेज कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वस्थ और उपयोगी ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं भी दीं।
कॉलेजों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां अवकाश अवधि समाप्त होने के बाद पुनः आरंभ होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

