home page

पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य व लेबलिंग पर छात्रों को दी जानकारी

 | 
पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य व लेबलिंग पर छात्रों को दी जानकारी


कठुआ, 15 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत जीडीसी कठुआ के गृह विज्ञान विभाग की ओर से स्मार्ट क्लासरूम में जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान का विषय ‘भारत में पैकेज्ड फूड, पोषण मूल्य, प्रोफाइलिंग एवं नियमन’ रहा।

इस अवसर पर जीसीडब्ल्यू कठुआ के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अश्वनी कुमार खजूरिया ने स्रोत व्यक्ति के रूप में छात्रों को पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य, लेबलिंग, सामग्री और नियामक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल पढ़ने, पोषण संबंधी जानकारी की तुलना करने और स्वस्थ विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पैकेज्ड स्नैक्स, मीठे पेय और इंस्टेंट फूड के अत्यधिक सेवन से होने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभावों तथा संतुलित आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने गृह विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए पोषण, खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम भगत ने भी छात्रों को खाद्य उत्पादों का सेवन करने से पहले उनकी गुणवत्ता एवं पोषण संबंधी जानकारी का मूल्यांकन करने की सलाह दी। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अनामिका बारू और डॉ. नीलिमा गुप्ता ने किया। इस दौरान कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया