home page

विद्यार्थियों ने वृद्ध आश्रम में पेश किया भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम

 | 
विद्यार्थियों ने वृद्ध आश्रम में पेश किया भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम


जम्मू, 02 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू के सेंट स्टीफंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 53 विद्यार्थियों के एक समूह ने अपनी प्राध्यापिकाओं के साथ वृद्धाश्रम अम्फाला में एक हृदयस्पर्शी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल ने बुजुर्गों के बीच खुशी और अपनत्व का वातावरण पैदा किया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति सदस्य सतपाल शर्मा के स्वागत संबोधन से हुई जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में लघु नाटिका, पुराने मधुर गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने आश्रम के निवासियों को भावविभोर कर दिया।

आश्रम के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने संस्था की गतिविधियों और सेवाओं पर प्रकाश डाला जबकि सचिव डॉ. दिनेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब निवासी रमेश कुमार और राजिंदर सिंह राजपूत ने अपने जीवन अनुभव साझा किए जिससे विद्यार्थियों और बुजुर्गों के बीच गहरा जुड़ाव बना।

कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए एक अन्य निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। अंत में सिस्टर राजिंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए युवाओं से बुजुर्गों का सम्मान करने और उनके साथ समय बिताने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम करुणा, सामाजिक जिम्मेदारी और बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा