home page

बसोहली उत्सव में जीडीसी बसोहली के विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, प्राचार्य ने किया सम्मानित

 | 
बसोहली उत्सव में जीडीसी बसोहली के विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, प्राचार्य ने किया सम्मानित


बसोहली, 22 अक्टूबर (हि.स.) बसोहली उत्सव 2026 के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्साकशी और युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जीडीसी बसोहली के विद्यार्थियों को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं कामना शर्मा, प्रिया देवी, निकिता देवी, अनामिका, कोमल और ईशा ने डोगरी लोकनृत्य प्रस्तुत कर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में कृतिका पडवाल, पल्लवी पठानिया और समरीन अख्तर की टीम ने जीत हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. रविंदर कौर सहित डॉ. शुभ कुमार, डॉ. बलबिंदर सिंह, डॉ. वैष्णो देवी और डॉ. उजाला देवी मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, टीम भावना और उत्साह की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया