home page

टाइनी स्कॉलर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने जालंधर के वंडरलैंड में उठाया पिकनिक का आनंद

 | 
टाइनी स्कॉलर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने जालंधर के वंडरलैंड में उठाया पिकनिक का आनंद


कठुआ, 25 अक्टूबर (हि.स.)। टाइनी स्कॉलर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने जालंधर स्थित वंडरलैंड में पिकनिक के दौरान खूब मस्ती की। इस शैक्षणिक भ्रमण में नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न रोमांचक झूलों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया। दोस्तों के साथ बिताए गए खुशनुमा पलों ने इस यात्रा को यादगार बना दिया।

इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उनका मार्गदर्शन किया और उनकी सुरक्षा व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। स्कूल की डायरेक्टर मनीषा गुप्ता और प्रिंसिपल पूजा गुप्ता की उपस्थिति ने भी इस आयोजन को खास बनाया। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके आनंद व सुरक्षा को प्राथमिकता दी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन, आपसी सहयोग और मित्रता के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। पिकनिक के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बनता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया