home page

नशे के दुष्प्रभावों पर पोस्टर के जरिए विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता संदेश

 | 
नशे के दुष्प्रभावों पर पोस्टर के जरिए विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता संदेश


बसोहली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “मानव शरीर पर नशीले पदार्थों के प्रभाव” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राज किरण के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टरों के कुल 17 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे से फेफड़ों और हृदय को होने वाले नुकसान, मानसिक एवं संज्ञानात्मक क्षमता में गिरावट तथा नशे के अन्य दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। पोस्टरों में युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश देने वाले स्लोगन भी प्रमुखता से शामिल रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. सूर्या प्रताप सिंह, डॉ. शुभ कुमार रैना तथा डॉ. वैष्णो देवी ने किया। निर्णायक मंडल ने विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता और दृश्य प्रभाव के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में सेमेस्टर तृतीय की दिव्या ठाकुर ने प्रथम, सेमेस्टर प्रथम की सुमन कुमारी ने द्वितीय और सेमेस्टर प्रथम की सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं सेमेस्टर पांच की वर्षा चैधरी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. मेघा शर्मा ने डॉ. इश्तियाक बशीर, डॉ. कमलदीप सिंह और मुताबदिल नजीर हजाम के सहयोग से किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया