home page

जम्मू संस्कृति स्कूल में चैरिटी वॉल पहल-जरूरतमंदों की मदद के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़ाए हाथ

 | 
जम्मू संस्कृति स्कूल में चैरिटी वॉल पहल-जरूरतमंदों की मदद के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़ाए हाथ


कठुआ, 04 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के पावन अवसर पर जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ की ओर से सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देते हुए चैरिटी वॉल पहल का आयोजन किया गया। इस पहल में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सहायता के लिए खाद्य सामग्री, कपड़े, खिलौने, स्टेशनरी और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में दया, करुणा, उदारता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि दीपावली का वास्तविक आनंद केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने में नहीं बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने में है। विद्यालय की इस पहल में प्रत्येक छोटे-बड़े योगदान ने जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता, प्रेम और सहयोग की भावना को दर्शाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समझाया गया कि सच्ची खुशी दूसरों के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने में निहित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया