home page

इंटर्नशिप से विद्यार्थियों को मिला कंप्यूटर का व्यावहारिक प्रशिक्षण

 | 
इंटर्नशिप से विद्यार्थियों को मिला कंप्यूटर का व्यावहारिक प्रशिक्षण


बसोहली, 30 सितंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में यूजी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कंप्यूटर फंडामेंटल्स विषय की समर इंटर्नशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर अनुप्रयोगों का व्यावहारिक ज्ञान और डिजिटल कौशल प्रदान करना रहा।

इंटर्नशिप में आईटीआई बसोहली के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर मुकेश वर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूल सिद्धांत, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, स्टोरेज, ऑपरेटिंग सिस्टम, फाइल-फोल्डर प्रबंधन, वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन, इंटरनेट और डिजिटल संचार संबंधी प्रशिक्षण दिया।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राजकिरण शर्मा ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की इंटर्नशिप विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक कौशल से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रशिक्षण में योगदान के लिए मुकेश वर्मा को सम्मानित किया और विद्यार्थियों से अर्जित डिजिटल कौशल का नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया