लखनपुर में आबकारी विभाग का नुक्कड़ नाटक, नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान तेज
कठुआ, 17 अप्रैल (हि.स.)। आबकारी विभाग कठुआ द्वारा शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चैक लखनपुर में किया गया, जहां कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाते हुए प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर लखनपुर नगर समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंदर कुमार शर्मा ने कहा कि नशे की समस्या आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए इसे जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, अधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया तथा आबकारी विभाग की इस पहल की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

