home page

चोरी हुआ चार लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
चोरी हुआ चार लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


कठुआ, 31 अगस्त (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाते हुए करीब चार लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार भारती अंडोत्रा निवासी नगरी परोल ने पुलिस पोस्ट नगरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि भारती पैलेस नगरी में खड़ा उसका ट्रैक्टर नंबर जेके08बी-8856 चोरी हो गया है। इस पर थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 424/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सुखपाल पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी खरकड़ा तहसील एवं जिला पठानकोट को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया