home page

ईद-उल-फितर पर एसएसपी मोहिता शर्मा का संदेश-शांति भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील

 | 
ईद-उल-फितर पर एसएसपी मोहिता शर्मा का संदेश-शांति भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील


कठुआ, 21 मार्च (हि.स.)। जिला पुलिस कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा आईपीएस ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जिले के लोगों, पुलिस शहीदों के परिवारों तथा सेवारत एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में एसएसपी मोहिता शर्मा ने सभी के लिए शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, करुणा और एकता की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस त्योहार को आपसी सम्मान, सौहार्द और एकजुटता के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया ताकि पूरे जिले में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया