home page

कृष्ण जन्माष्टमी पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

 | 
कृष्ण जन्माष्टमी पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं


कठुआ, 04 सितंबर (हि.स.)। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस ने जिला पुलिस कठुआ के सभी अधिकारियों एवं जवानों की ओर से जिले के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवारत एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों, शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों तथा समस्त कठुआवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

एसएसपी ने अपने संदेश में कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण का यह पावन पर्व समाज में सकारात्मकता, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और सौहार्द कायम रहे। उन्होंने जिलेवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया