home page

एसएसपी मंजित कौर को जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक से सम्मान

 | 
एसएसपी मंजित कौर को जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक से सम्मान


कठुआ, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर सरदार पृथ्वीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ की प्रिंसिपल एवं एसएसपी मंजित कौर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने 14 अगस्त 2026 को जारी सरकारी आदेश के तहत यह पदक प्रदान करने की मंजूरी दी है। यह सम्मान पुलिस प्रशिक्षण के स्तर को बेहतर बनाने अनुशासन, नेतृत्व तथा संस्थान के बुनियादी ढांचे और पेशेवर विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। पदक को पुलिस विभाग में उत्कृष्टता, कर्तव्यनिष्ठा और उच्च पेशेवर मानकों के लिए प्रेरणादायक सम्मान माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया