एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने बकरीद पर दीं शुभकामनाएं, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
| May 27, 2026, 15:52 IST
कठुआ, 27 मई (हि.स.)। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर जिला कठुआ के लोगों, पुलिस शहीदों के परिवारों तथा सेवारत व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने सभी के लिए शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, करुणा और एकता की भावना को और मजबूत करे। एसएसपी कठुआ ने साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए नागरिकों से अपील की कि वे इस त्योहार को आपसी सम्मान, एकता और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें ताकि पूरे जिले में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

