home page

बैसाखी पर एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने दी शुभकामनाएं, शांति और समृद्धि की कामना

 | 
बैसाखी पर एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने दी शुभकामनाएं, शांति और समृद्धि की कामना


कठुआ, 14 अप्रैल (हि.स.)। पावन पर्व बैसाखी के अवसर पर मोहिता शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कठुआ के नागरिकों, पुलिस शहीदों के परिवारों तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारों को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि बैसाखी नया साल शुरू होने का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश देता है। एसएसपी ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया