home page

मांगों को लेकर स्पोर्ट्स पर्सन्स का जम्मू में सत्याग्रह

 | 

जम्मू,, 28 जुलाई (हि.स.)।

अपनी लंबित मांगों को लेकर विभिन्न स्पोर्ट्स पर्सन्स ने जम्मू में महाराजा हरि सिंह प्रतिमा के पास सत्याग्रह के रूप में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से खेल और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने सरकार से खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता