home page

कटड़ा–बनिहाल के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन

 | 

जम्मू, 09 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और एनएच-44 के प्रभावित होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और बनिहाल के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04689/04690 को 9 और 10 अप्रैल 2026 के बीच संचालित किया जाएगा। इस सेवा का उद्देश्य सड़क मार्ग बाधित होने से प्रभावित यात्रियों और पर्यटकों को राहत प्रदान करना है। निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन संख्या 04689 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04690 बनिहाल से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव संगलदान और रियासी रेलवे स्टेशन पर रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यह कदम कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता