home page

सतर्कता जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

 | 
सतर्कता जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित


जम्मू, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) श्रीनगर में विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सार्वजनिक संस्थानों में भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के वरिष्ठ लोक अभियोजन अधिकारी अशोक कुमार बागोरिया मुख्य अतिथि रहे।

बागोरिया ने संदिग्ध भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत करने के उचित माध्यमों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा जिम्मेदारी के साथ तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और जवाबदेही मजबूत करने के लिए नागरिकों तथा संबंधित अधिकारियों के बीच सहयोग आवश्यक है।

एनआईटी श्रीनगर के निदेशक प्रो. अनुराग मिश्रा ने कहा कि संस्थान में विश्वसनीय वातावरण बनाने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बुनियादी मूल्य हैं।

मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. मंजूर अहमद अहंगर ने निवारक सतर्कता और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुख, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे जबकि धन्यवाद प्रस्ताव डीन एलुमनी एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रो. एम.ए. शाह ने प्रस्तुत किया

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा