home page

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 04 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने महानपुर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जेके एक्साइज व्हिस्की के 10 क्वार्टर बरामद किए हैं।

जानकारी अनुसार थाना बसोहली की टीम ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देश पर गश्त के दौरान महानपुर में सुरम सिंह निवासी वार्ड नंबर-6 महानपुर को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 180 एमएल के 10 क्वार्टर शराब बरामद हुए। इस संबंध में थाना बसोहली में एफआईआर नंबर 46/2026 धारा 48(एफ) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर शराब को अवैध रूप से बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया