गोविंदसर में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 37 क्वार्टर बरामद
कठुआ, 27 मार्च (हि.स.)। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए कठुआ पुलिस ने गोविंदसर क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 37 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट हटली की टीम ने कार्रवाई करते हुए मेह्नु दीन निवासी उत्तर प्रदेश (हाल निवासी चक राम सिंह गोविंदसर) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई जिसे वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 151/2026 धारा 48(एफ) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना देकर सहयोग करें ताकि नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

