home page

नगरी में 11 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
नगरी में 11 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 18 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने नगरी क्षेत्र में करीब 11 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नगरी पुलिस चैकी की टीम ने त्रिहाड़ा फ्लाईओवर के पास नाका लगाकर एक मोटरसाइकिल नंबर जेके08ई-7164 को रोका। तलाशी के दौरान चालक अभिनंदन सिंह निवासी कुटा मोड़ हीरानगर के कब्जे से उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 356/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया