home page

चड़वाल में 21 ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
चड़वाल में 21 ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने चड़वाल के चक गोसाईं क्षेत्र में करीब 21 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना राजबाग की टीम ने पुलिस चैकी चड़वाल के सहयोग से चक गोसाईं में विशेष नाका लगाया था। इस दौरान जाकीर हुसैन निवासी भद्रवाह जिला डोडा वर्तमान निवासी सिधड़ा जम्मू की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना राजबाग में एफआईआर नंबर 233/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर नशे की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने लोगों से नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया