home page

जीडीसी महानपुर में देशभक्ति विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

 | 
जीडीसी महानपुर में देशभक्ति विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित


महानपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई ने आईक्यूएसी के सहयोग से देशभक्ति विषय पर अंतर-टीम स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिकता से जुड़े प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में सेमेस्टर प्रथम की नितिका व भारती (टीम ए) विजेता तथा नेहा व कविता (टीम डी) उपविजेता रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. सपना और प्रो. बिंती शामिल रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन ने एनएसएस इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को देशभक्ति व सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रूपाली जसरोतिया के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा के साथ धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया