home page

जम्मू के डिगियाना में एंटी ड्रग्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, सिम्बल कैंप ने 107 रनों से जीता खिताब

 | 

जम्मू,, 07 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के डिगियाना स्थित होम ऑफ लीजेंड ग्राउंड में एंटी ड्रग्स क्रिकेट टूर्नामेंट (कॉस्को बॉल) का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह के साथ खेला गया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सिम्बल कैंप और प्रिमो स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। सिम्बल कैंप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 203 रन बनाए। जवाब में प्रिमो स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम 96 रनों पर ऑलआउट हो गई और सिम्बल कैंप ने 107 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा बॉर्डर सेल जम्मू-कश्मीर के को-कन्वीनर चौधरी सुषपाल सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

शानदार प्रदर्शन के लिए जीवनजोत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि विजेता टीम के कप्तान जशंगीत सिंह ने ट्रॉफी प्राप्त की। चौधरी सुषपाल सिंह ने कहा कि नशा समाज के सामने एक बड़ी चुनौती है और ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित किया जा सकता है। टूर्नामेंट का आयोजन प्रिमो की ओर से किया गया जबकि गुरिपाल सिंह और शिवांश ने अंपायर की भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता