एसआईए ने पुंछ और उधमपुर में तीन स्थानों पर की छापेमारी
| Sep 12, 2026, 14:11 IST
पुंछ, 12 सितंबर (हि.स.)। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और उधमपुर जिलों में तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
एक अधिकारी ने बताया कि एसआईए की टीमों ने पुंछ जिले के मंडी और सुरनकोट क्षेत्रों और उधमपुर जिले के रामनगर में तलाशी ली।
अधिकारी ने बताया कि मंडी में एसआईए की टीम ने चीला धंगरी स्थित मुनब्बर हुसैन के आवासीय परिसर की तलाशी ली। तलाशी और उससे संबंधित मामले के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

