home page

श्री परशुराम ब्राह्मण सभा की कार-बाइक रैली के साथ रथ यात्रा का आयोजन

 | 

जम्मू,, 18 अप्रैल (हि.स.)।

श्री परशुराम ब्राह्मण सभा द्वारा कार और बाइक रैली के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा कल महासभा मैदान, पलोड़ा से शुरू होगी।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा और शिक्षा प्रदान करना बताया गया है। सभा पदाधिकारियों के अनुसार इस यात्रा के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और परंपराओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता