home page

जम्मू में श्री हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई, 108 बार हनुमान चालीसा पाठ के साथ युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

 | 
जम्मू में श्री हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई, 108 बार हनुमान चालीसा पाठ के साथ युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश


जम्मू, 02 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू के सुभाष नगर स्थित दुर्गा मंदिर में श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट द्वारा श्री हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 108 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, विधिवत पूजा-अर्चना तथा भगवान को भोग अर्पित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि यह पर्व हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और यह सह-अस्तित्व तथा प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जो वानर समुदाय से थे, सनातन धर्म में दैवीय स्वरूप में पूजे जाते हैं और उनके जीवन से सभी वर्गों को प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने आगे कहा कि हनुमान जी बल, पराक्रम, साहस और स्वामीभक्ति के प्रतीक हैं जिससे विशेष रूप से युवाओं, पहलवानों और ब्रह्मचारियों को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के ट्रस्टी आर. के. छिब्बर ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण और अपने आसपास हरियाली बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा समाज में भाईचारा और मानवता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एम.एल. वर्मा सहित कई गणमान्य लोग और ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा