home page

नाबालिग से छेड़छाड़-दुकानदार गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज

 | 
नाबालिग से छेड़छाड़-दुकानदार गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज


कठुआ, 02 अगस्त (हि.स.)। जिला कठुआ में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना कठुआ में पोक्सो एक्ट के अंतर्गत की गई है।

पुलिस के अनुसार यह मामला एक नाबालिग पीड़िता के साथ हुई अभद्र हरकत से जुड़ा है। घटना कठुआ शहर के नगरी अड्डा क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर हुई जहां आरोपी प्रभु दयाल पुत्र पन्ना राम निवासी वार्ड नंबर-1 कठुआ ने कथित तौर पर बच्ची को समोसा देने का लालच दिया और मना करने पर उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और दोषी को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की पहचान गोपनीय रखी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया