जम्मू के बख्शी नगर में रामलीला का सामान रखने को लेकर विवाद
| Oct 25, 2026, 17:55 IST
जम्मू,, 25 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू के बख्शी नगर इलाके में रामलीला का सामान रखने को लेकर विवाद सामने आया है। शिव शक्ति कला केंद्र रामलीला क्लब बख्शी नगर के सदस्यों ने श्री गीता मंदिर समृद्धि भवन कमेटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
रामलीला क्लब के सदस्यों का आरोप है कि उन्हें रामलीला से संबंधित सामान रखने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर क्लब के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने इस मामले का समाधान निकालने की मांग की, ताकि रामलीला से जुड़ी सामग्री को रखने में आ रही परेशानी दूर हो सके।
हालांकि, इस विवाद को लेकर श्री गीता मंदिर समृद्धि भवन कमेटी का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

