शिवसेना का बढ़ता जनाधार, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन
जम्मू, 27 जुलाई (हि.स.)।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई द्वारा आज पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिवस के अवसर पर जम्मू स्थित प्रदेश कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहित के संघर्षों से प्रभावित होकर शिवसेना (यूबीटी) की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने नव-शामिल सदस्यों की कलाई पर शिव बंधन' बांधकर तथा पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल सदस्यता अभियान नहीं बल्कि जम्मू के अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए चल रहे जनसंघर्ष से जुड़ने का संकल्प है।
साहनी ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) सदैव भूमिपुत्रों के अधिकारों की रक्षा, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, क्षेत्रीय सम्मान तथा जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोज़गारी, क्षेत्रीय असंतुलन और स्थानीय हितों की लगातार हो रही अनदेखी के बीच बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुड़ना जनता के बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।
इस अवसर पर मगर कुमार, राहुल कुमार, युग शर्मआ , मनोज शर्मा , अर्जुन कुमार, अकाश शर्मा, जानी, म़गू राम, राकेश शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने शिवसेना (यूबीटी) की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव-शामिल सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने जम्मू के अधिकारों एवं भूमिपुत्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने व आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
साहनी ने मंगू शर्मा को कामगर विंग का उपाध्यक्ष तथा मगर शर्मा को नगरोटा का बलाक अधयक्ष नियुक्त किया । इस मौके पर गरीब व असहाय लोगों में खाना भी बांटा गया।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर मार्गदर्शन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर राज सिंह, राजू कपूर, संजय भट्ट, आदित्य महाजन एवं बलवंत सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

