नार्को-आतंकवाद पर शिवसेना हिंदुस्तान की चेतावनी, ड्रोन से ड्रग्स सप्लाई पर जताई चिंता
जम्मू,, 06 मार्च (हि.स.)।
जम्मू में शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेशाध्यक्ष पंडित राजेश केसरी ने सीमा पार से फैल रहे नार्को-आतंकवाद पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई बढ़ती जा रही है और कुछ गद्दार तत्व बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर इस नेटवर्क में शामिल कर रहे हैं। केसरी ने मीरा साहिब के हालिया मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने समय रहते ड्रग्स ड्रॉप की साजिश को नाकाम किया, लेकिन कई लोग अब भी इस अवैध गतिविधि में शामिल हैं।
उन्होंने मांग की कि नार्को तस्करी में शामिल लोगों पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट लगाया जाए और जेलों में सुधारात्मक शिक्षा दी जाए। साथ ही सरकार से जम्मू संभाग में खाली पदों पर जल्द भर्ती कर युवाओं को रोजगार देने की भी मांग की, ताकि वे नशे और अपराध की राह से दूर रह सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

