home page

पुरखू शिविर में विस्थापित परिवारों की समस्याओं पर बैठक

 | 

जम्मू,, 16 मार्च (हि.स.)।

शिवसेना हिंदुस्तान ने पुरखू शिविर में विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष राजेश केसरी ने की। बैठक में उन परिवारों की समस्याओं पर चर्चा की गई जो तवी नदी में आई बाढ़ के दौरान अपने घर और सामान खो चुके हैं। राजेश केसरी ने सरकार से मांग की कि इन परिवारों को राहत देने के लिए मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा दी जाए तथा उन्हें बीपीएल राशन कार्ड का लाभ भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर में रहने वाले अधिकांश परिवार बीपीएल श्रेणी से हैं और रोज़गार के लिए दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं, इसलिए उन्हें सरकारी सहायता की सख्त जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन जल्द ही संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर इन परिवारों की लंबित समस्याओं को उठाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता