बिश्नाह के डब्बड़ गांव में बिजली कटौती के खिलाफ शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदर्शन
| Jul 7, 2026, 14:39 IST
जम्मू,, 07 जुलाई (हि.स.)।
बिश्नाह के डब्बड़ गांव में लगातार बिजली कटौती और सड़क मार्ग बंद होने से नाराज़ शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लोगों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
इस दौरान गणेश चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बिजली विभाग के कार्यालय पर ताला लगाया जाएगा और अधिकारियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

