home page

श्रीगंगानगर दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर बिश्नाह में विरोध प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 08 जुलाई (हि.स.)।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाने के विरोध में बिश्नाह में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने प्रदर्शन किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता