home page

बिश्नाह में शिव सेना हिंदुस्तान का अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 06 मई (हि.स.)।

शिव सेना हिन्दोस्तान के कार्यकर्ताओं ने आज बिश्नाह में उपजिला अस्पताल में जल्द बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर के बाहर नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से बीएमओ का पद खाली होने के कारण अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिव सेना हिंदुस्तान के नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द स्थायी बीएमओ की नियुक्ति की जाए ताकि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता