home page

चक शेरा गांव में शिवसेना हिंदुस्तान ने नशा विरोधी जागरूकता बैठक आयोजित की

 | 

जम्मू,, 08 जून (हि.स.)।

शिवसेना हिंदुस्तान ने आर.एस. पुरा सीमा क्षेत्र के चक शेरा गांव में नशा विरोधी जागरूकता बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष राजेश केसरी ने की। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते नशे के खतरे पर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। राजेश केसरी ने दावा किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की तस्करी युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों या नशा तस्करी से जुड़े लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस, सरपंच या स्थानीय प्रशासन को दें।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता